रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र के पैर में लिपटा अजगर:गोंडा में कड़ी मशक्कत कर छुड़ाया, रेस्क्यू कर जंगल में ले जाकर छोड़

Oct 11, 2026 - 17:55
0
रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र के पैर में लिपटा अजगर:गोंडा में कड़ी मशक्कत कर छुड़ाया, रेस्क्यू कर जंगल में ले जाकर छोड़
गोंडा के राजगढ़ अमीनपुर गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे अजगर का रेस्क्यू करने के दौरान सर्प मित्र अरुण कुमार बाबा के दाहिने पैर में अजगर लिपट गया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने साथियों की मदद से पैर छुड़ाया और अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। घटना का वीडियो रविवार शाम करीब 5:25 बजे सामने आया है। वीडियो में झाड़ियों में छिपे अजगर को पकड़ने के लिए सर्प मित्र अरुण कुमार बाबा पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। वह अजगर को पकड़कर बाहर खींचने का प्रयास करते हैं। इसी दौरान अजगर उनके दाहिने पैर में लिपट जाता है। वहां मौजूद दो अन्य साथियों की मदद से उन्होंने काफी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाला। बोरी में भरते समय दोबारा लिपटा अजगर अजगर को बोरी में भरते समय वह अचानक बाहर निकल आया और दूसरी बार अरुण कुमार के दाहिने पैर में लिपट गया। इस दौरान उनका पैर चोटिल होने से बाल-बाल बचा। काफी देर की मशक्कत के बाद उन्होंने पैर छुड़ाया और अजगर को बोरी में भरकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। सर्प मित्र ने लोगों को अजगर से बचाव के तरीके भी बताए। डीएफओ बोले- वन विभाग को दें सूचना गोंडा के डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि कहीं भी अजगर दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम सक्रिय है और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। बिना विभाग को सूचना दिए निजी व्यक्तियों से अजगर पकड़वाना जोखिम भरा हो सकता है। यदि इस दौरान कोई हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User