बेटे की शादी से पहले घर में लगी आग:हाथरस में 10 से 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

Oct 13, 2026 - 11:07
0
बेटे की शादी से पहले घर में लगी आग:हाथरस में 10 से 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
हाथरस के रमनपुर मोहल्ले में सोमवार रात करीब 3 बजे के लगभग एक घर में आग लग गई। इससे घर में रखा शादी का सामान, बच्चों के पढ़ाई के कागजात, नकदी और सोने-चांदी के गहने जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, आग से करीब 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर के लोगों और पड़ोसियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। यह घटना हाथरस गेट थाना क्षेत्र के रमनपुर की है। घर के मालिक सुभाष के बेटे की शादी 20 नवंबर को होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। शादी के लिए कपड़े, गहने, नकदी और अन्य जरूरी सामान घर में इकट्ठा किया गया था। आग लगने से यह सारा सामान जल गया। बच्चों के पढ़ाई के जरूरी कागजात भी आग की भेंट चढ़ गए। गृह स्वामी सुभाष ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि आग खुद लगी या लगाई गई है। घर में मौजूद लोगों का पड़ोसियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User