बेटे ने पेट्रोल छिड़ककर मां-बाप को जिंदा जलाया:लखीमपुर में पिता की मौत, मां के साथ खुद भी झुलसा, घरेलू विवाद चल रहा था
लखीमपुर खीरी के चखरा गांव में एक बेटे ने घरेलू विवाद में अपने मां-बाप पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में मां-बाप और बेटा तीनों झुलस गए। इलाज के दौरान पिता बलराम शाह (60) की लखनऊ में मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई। बलराम की पत्नी बैजंती और बहू छाया के बीच कहासुनी के दौरान बेटा सपालू भी विवाद में शामिल हो गया। सपालू ने बाइक से पेट्रोल निकालकर मां-बाप पर डालकर आग लगा दी। धुआं देखकर आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की। दरवाजा बंद होने पर वे दीवार फांदकर घर में घुसे और आग बुझाई। तीनों को निघासन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर हालत के कारण उन्हें जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक बलराम शाह की शिकायत पर बेटे सपालू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि जांच जारी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)