भागवत कथा में मोक्ष प्राप्ति का संदेश:आचार्य राजीव शास्त्री ने बताया- भागवत श्रवण से मिलता है मोक्ष का मार्ग
औरैया में अछल्दा कस्बे के नहर बाजार स्थित बृजेश्वरी मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल हो रहे हैं। कथा सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज पोरवाल उर्फ टोनू बाबा ने मंदिर पहुंचकर कथा श्रवण किया। उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक आचार्य राजीव शास्त्री को फूलमाला पहनाकर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान आचार्य राजीव शास्त्री ने भागवत महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। आयोजन में मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)