भागवत कथा में उमड़ा सैलाब:श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे श्रद्धालु; सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

Oct 02, 2026 - 18:37
0
भागवत कथा में उमड़ा सैलाब:श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे श्रद्धालु; सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन जद्दूपुर, पड़री में भक्ति, ज्ञान और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास के ओजस्वी वचनों से पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर रहा। प्रह्लाद चरित्र, वामन चरित्र और भगवान श्रीराम की कथा के साथ-साथ जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग आया, पूरा वातावरण नंदलाल के जयकारों से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव का प्रसंग अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण रहा। जैसे ही जन्मोत्सव की घोषणा हुई, श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह छा गया। ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से पूरा कथा पंडाल गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कथा के दौरान व्यास जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत केवल कथा नहीं, बल्कि मनुष्य के जीवन को सत्य, धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर ले जाने वाली दिव्य प्रेरणा है। इस दौरान प्रह्लाद की अटूट भक्ति और वामन अवतार के प्रसंग सुनाए। कथा में पं. श्रीनिवास ओझा, विजय चड्ढा, प्रेम शंकर ओझा पूर्व मंडल अध्यक्ष, कृष्णकुमार अग्रहरि भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष, संजय मौर्या पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, धनंजय उपाध्याय, आशुतोष शुक्ला, विनय सिंह, राजेश मिश्रा, विजय शंकर तिवारी, पन्नालाल शुक्ला, राजरूप, रामरूप, शिव स्वरूप, महेश्वर, जय प्रसाद, प्रमोद, राजेंद्र, आशुतोष, पंकज, चंद्रेश, आशीष, आनंद एवं लक्ष्मीशंकर दुबे (प्रसून शुक्ला) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का पुण्य लाभ उठाया। अंत में सामूहिक रूप से ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के दिव्य उद्घोष के साथ पूरा आयोजन स्थल गूंज उठा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User