भैंस नहलाने जा रहे युवक पर हमला:हरिजोत गांव में पुल के पास हमला, 5 लोगों पर केस दर्ज

Oct 18, 2026 - 10:41
0
भैंस नहलाने जा रहे युवक पर हमला:हरिजोत गांव में पुल के पास हमला, 5 लोगों पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के हरिजोत गांव में भैंस नहलाने जा रहे एक युवक पर हमला हुआ है। पीड़ित कुल्लूर यादव की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुल्लूर यादव ने बताया कि 17 अक्टूबर को वह अपनी भैंस लेकर नाले में नहलाने जा रहे थे। नाले के पुल के पास बगीचे में मौजूद रामनरेश, अजय, रामबहादुर, संजय और दयानंद ने उन पर हमला कर दिया। जान से मारने की कोशिश भी की पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश भी की। घटना के बाद कुल्लूर ने इटवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 17 अक्टूबर को पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया है। उपनिरीक्षक वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव मामले की जांच कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User