भाजपा बोली- नेहा बोरा बांग्लादेश जैसा आंदोलन चाहती हैं:उनके शब्दों के पीछे राहुल गांधी की सोच; AISA अध्यक्ष ने कहा था- बांग्लादेश से प्रेरणा मिली
भाजपा ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के बांग्लादेश के जेन-जी आंदोलन पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि नेहा बोरा के शब्दों के पीछे राहुल गांधी की सोच है। भंडारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने एक मार्च के दौरान नेहा बोरा को आंदोलन के चेहरे के तौर पर पेश किया था। उन्होंने दावा किया कि नेहा बोरा भारत में भी बांग्लादेश जैसा आंदोलन चाहती हैं। दरअसल, नेहा बोरा ने दो दिन पहले बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट को उनके छठे सेंट्रल कॉन्फ्रेंस के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि भारत का जेन-जी आंदोलन बांग्लादेश के आंदोलन से प्रेरित है। उन्होंने कहा- आपके आंदलोन से हमें सीख मिलती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)