कानपुर के देवेश श्रीवास्तव बने उपाध्यक्ष:समाजवादी मजदूर सभा में मिली नई जिम्मेदारी, अखिलेश यादव के निर्देश पर मनोनयन
कानपुर में समाजवादी मजदूर सभा के देवेश श्रीवास्तव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल वारसी ने किया। मनोनयन के बाद देवेश श्रीवास्तव ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ मध्य के विधायक रविदास मल्होत्रा और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन से भी भेंट की। देवेश श्रीवास्तव के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलने और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलने की उम्मीद जताई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)