भाजपा के ‘पाप के घड़े’ पर सपा का पलटवार:कार्यकर्ताओं ने फोड़ा ‘भाजपा के पाप का घड़ा’, बेरोजगारी-भ्रष्टाचार पर घेरा

Oct 06, 2026 - 16:51
0
भाजपा के ‘पाप के घड़े’ पर सपा का पलटवार:कार्यकर्ताओं ने फोड़ा ‘भाजपा के पाप का घड़ा’, बेरोजगारी-भ्रष्टाचार पर घेरा
मुजफ्फरनगर में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से ‘भाजपा के पाप का घड़ा’ फोड़कर विरोध जताया। भाजपा के प्रदर्शन का दिया जवाब सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने हाल में सपा के 34 साल के राजनीतिक सफर पर सवाल उठाते हुए ‘सपा के पाप का घड़ा’ फोड़ा था। इसके जवाब में सपा ने ‘भाजपा के पाप का घड़ा’ फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना प्रदर्शन के दौरान सपा नेता शमशेर मलिक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और महंगाई जैसे मुद्दे उठाए। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर भी घेरा सपा नेताओं ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों ने जनता की चिंता बढ़ाई है। सपा नेताओं ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। PDA की एकजुटता का किया दावा सपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में PDA की एकजुटता के साथ उत्तर प्रदेश में फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष नूर हसन सलमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसील मसूरी, लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव संदीप पाल, वसीम राणा, संवर खान, संदीप प्रजापति, महानगर अध्यक्ष छात्र सभा नदीम मलिक, सोशल मीडिया प्रभारी नावेद रजा, सागर कश्यप, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सलमान त्यागी, सपा नेता इमरोज पायलट, जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी, अनुज गुर्जर और रविकांत त्यागी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User