सूरजकुंड में जनकल्याणकारी मेले और प्रदर्शनी का शुभारंभ:सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी मिलेगी

Oct 06, 2026 - 16:51
0
सूरजकुंड में जनकल्याणकारी मेले और प्रदर्शनी का शुभारंभ:सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी मिलेगी
मेरठ के सूरजकुंड पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी मेले और विभागीय प्रदर्शनी शुरू हुई। मंत्री सोमेंद्र तोमर और जनप्रतिनिधियों ने इसका उद्घाटन किया। यह मेला एक सप्ताह तक चलेगा। मेले में समाज कल्याण, बाल विकास, बेसिक शिक्षा, विद्युत और नगर निगम सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाए हैं। यहां आम लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। पेंशन, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं के लिए मौके पर ही पंजीकरण भी हो रहा है। मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ऐसे आयोजन जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद का माध्यम हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, अश्वनी त्यागी एवं महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी सहित नगर निगम के पार्षद और संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User