भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल अयोध्या पहुंचे:हनुमानगढ़ी में दर्शन किया,हुआ भव्य स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और पश्चिम बंगाल व तेलंगाना के प्रभारी सुनील बंसल आज अयोध्या पहुंचे।उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किया। उससे पहले वाल्मकि एयरपोर्ट पर भाजना नेताओं ने मान्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। सुनील बंसल ने हनुमान का विधिवत दर्शन-पूजन कर परिक्रमा की।मंदिर में पुजारी ने तिलक कर उनको चरणामृत दिया।भगवान का दर्शन कर बंसल कुछ देकर उनको निाहारते रहे। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महंत संजय दास ने आशीर्वाद स्वरूप श्रीहनुमान जी महाराज की प्रतिमा एवं रामनामा देकर स्वागत किया। हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हनुमानगढ़ी एवं श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास से बंसल ने बहुत ही स्नेहपूर्ण मुलाकात कर हालचाल पूछा। .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)