डीएम-एसपी ने दुर्गा पूजा के लिए कंट्रोल रूम किया शुरू:डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, प्रशासन मुस्तैद

Oct 17, 2026 - 16:25
0
डीएम-एसपी ने दुर्गा पूजा के लिए कंट्रोल रूम किया शुरू:डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, प्रशासन मुस्तैद
सुल्तानपुर में आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। पर्व के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। शनिवार 1 बजे डीएम-एसपी ने शाहगंज पुलिस चौकी में मीटिंग किया और कैम्प का शुभारंभ किया। डीएम इंद्रजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ​नागरिकों की सुविधाओं और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शाहगंज चौकी पर एक विशेष 'कंट्रोल रूम' बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम के जरिए पानी, बिजली, साफ-सफाई और नगरपालिका से जुड़ी अन्य नागरिक सेवाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि उत्सव के दौरान आने वाले डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ​त्योहार के दौरान शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, जो कल सुबह से प्रभावी हो जाएगा। बड़े वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया जाएगा तथा पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं ताकि जाम की स्थिति न बने। इसके अलावा प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तय डेसीबल सीमा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गणेश पूजा के दौरान भी नियमों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज कर जब्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। बाहरी डीजे संचालकों और ध्वनि विस्तारक यंत्रों की सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ​विशेष पुलिस बल और सिविल पुलिस बल की पूरी टीम को विभिन्न सेक्टरों और चौकियों पर तैनात कर दिया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और सभी पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User