भाजपा ने घोषित की अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्षों की लिस्ट:मेरठ में कुलदीप मसूरी, विनोद जाटव को मिली कमान
भारतीय जनता पार्टी ने नवरात्र के पहले दिन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की तरफ से यूपी में सभी 6 क्षेत्रों की लिस्ट जारी की गई है। पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के सभी जिलों और महानगरों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मेरठ जिले में कुलदीप मसूरी और महानगर में विनोद जाटव को अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष घोषित किया गया है।
6 क्षेत्रों में मोर्चा अध्यक्षों की लिस्ट जारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने उत्तर प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के जिलाध्यक्षों की आधिकारिक सूची की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व ने सभी सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए युवा एवं अनुभवी चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है।
पश्चिम क्षेत्र में इन्हें मिली है मोर्चे की कमान
जारी की गई सूची के मुताबिक, पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर से सुशील दिवाकर, मुरादाबाद जिला से रविन्द्र सिंह रैदास, मुरादाबाद महानगर से सिद्धान्त भारती वाल्मीकि, संभल से महावीर जाटव, अमरोहा से संजय वाल्मीकि और बिजनौर से पीयूष राज को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा सहारनपुर जिला से दुष्यंत सिंह, सहारनपुर महानगर से वरदान घावरी, मुजफ्फरनगर से यशवीर सिंह और मेरठ महानगर से विनोद जाटव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरठ जिले में कुलदीप मसूरी को मोर्चे का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। संगठन को जमीन पर मजबूत करने की तैयारी
नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का काम पार्टी की नीतियों और जनहित की योजनाओं को जमीनी स्तर पर दलित बस्तियों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना रहेगा। आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए इस फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)