बरेली में शिव कथामृत संपन्न:अंतिम दिन महिषासुर मर्दन प्रसंग का वर्णन, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Oct 11, 2026 - 20:53
0
बरेली में शिव कथामृत संपन्न:अंतिम दिन महिषासुर मर्दन प्रसंग का वर्णन, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
बरेली में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिव कथामृत के अंतिम दिन नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। पंडाल "जय माता दी" के जयकारों से गूंज उठा। कथाव्यास डॉ. सर्वेश्वर ने गणेश उत्पत्ति और महिषासुर मर्दन प्रसंग सुनाते हुए कहा कि समाज से आतंक और घृणा रूपी महिषासुर के खात्मे के लिए संगठित शक्ति जरूरी है। शिव परिवार की तरह विपरीत स्वभाव के लोग भी ब्रह्मज्ञान के जरिए प्रेम और समरसता से रह सकते हैं। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी इसी ज्ञान से समाज को जोड़ रहे हैं। सुबह के सत्र में योगाचार्य अमर प्रकाश शर्मा और सीमा वर्मा ने योग की जानकारी दी। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगा। समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, निशांत चौहान, मंजू मिश्रा, मीडिया प्रभारी हरीश भट्ट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User