भाजपा ने किरन प्रजापति को सौंपी महिला मोर्चा की कमान:संतकबीर नगर में संगठन विस्तार और महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना प्राथमिकता

Oct 14, 2026 - 15:40
0
भाजपा ने किरन प्रजापति को सौंपी महिला मोर्चा की कमान:संतकबीर नगर में संगठन विस्तार और महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना प्राथमिकता
संतकबीरनगर में भाजपा ने किरन प्रजापति को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी। अब महिला मोर्चा के काम को बढ़ाने और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का जिम्मा उन पर है। किरन प्रजापति का संगठन में सफर उपाध्यक्ष पद से शुरू हुआ। वह जिला मंत्री भी बनीं। लगातार सक्रिय रहने से तीन बार जिला उपाध्यक्ष रहीं। बाद में उन्हें प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य भी बनाया गया। अब किरन प्रजापति के सामने जिले में महिला मोर्चा मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी नीतियों को महिलाओं तक पहुंचाने का काम होगा। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के भरोसे के लिए आभार जताया। बुधवार को नवनियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरन प्रजापति ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका बखूबी निर्वहन करूंगी, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन मजबूत करना, ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ना और नीतियों को लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। वह निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगी। 2027 में महिलाओं की एक मजबूत स्तंभ खड़ी करके फिर तीसरी बार सरकार बनाने का काम करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User