बस्ती में व्यापारियों ने खाद्य पदार्थों को लेकर सौंपा ज्ञापन:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में की पारदर्शिता लाने की मांग

Oct 14, 2026 - 15:40
0
बस्ती में व्यापारियों ने खाद्य पदार्थों को लेकर सौंपा ज्ञापन:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में की पारदर्शिता लाने की मांग
बस्ती में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता, जांच रिपोर्ट समय से मिलने और विभागीय कार्रवाई से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने बुधवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी के माध्यम से खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने खाद्य कारोबारियों और निर्माताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 12 मांगें रखीं। 14 दिन के भीतर उपलब्ध कराएं जांच रिपोर्ट राकेश कुमार सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थों का नमूना लेते समय संबंधित निर्माता को भी इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। नमूना लेने से संबंधित फॉर्म की प्रति पंजीकृत डाक से भेजने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि निर्माता अपना पक्ष रख सके। उन्होंने कहा कि दुकानदार या थोक कारोबारी से बिल मिलने पर ही निर्माता को मामले में पक्षकार बनाया जाना चाहिए। मंडल अध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया ने जांच रिपोर्ट मिलने में देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि सरकारी प्रयोगशालाएं नमूना प्राप्त होने के 14 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। नमूना फेल होने पर दोबारा जांच की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। केंद्रीय प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने से पहले संबंधित खाद्य पदार्थों को नष्ट करने या जब्त करने की कार्रवाई भी नहीं की जानी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User