भाजपा ने निकाली विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा:इंदिरा बाल भवन से शुरू हुई, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल शामिल हुए
बिजनौर में बुधवार को भाजपा ने विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा निकाली। यह यात्रा इंदिरा बाल भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर पालिका परिषद पर खत्म हुई। यात्रा से पहले इंदिरा बाल भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। इंदिरा बाल भवन से शुरू हुई यह यात्रा नुमाइश चौक, जाजी चौक, शास्त्री चौक और सिविल लाइन से गुजरी। यात्रा नगर पालिका पर जाकर करीब एक बजे संपन्न हुई कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ। नगर पालिका परिषद पहुंचने पर कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, विधायक ओम कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम को लेकर शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)