बाराबंकी को मिली नई SP रवीना त्यागी:अर्पित विजयवर्गीय लखनऊ DCP बने; यूपी में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

Oct 07, 2026 - 14:34
0
बाराबंकी को मिली नई SP रवीना त्यागी:अर्पित विजयवर्गीय लखनऊ DCP बने; यूपी में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। शासन ने 20 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। इसमें अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के साथ जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। इसी क्रम में बाराबंकी के पुलिस कप्तान अर्पित विजयवर्गीय का भी तबादला हुआ है। 2014 बैच की IPS अधिकारी रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) थीं। वहीं, 2017 बैच के IPS अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी SP के पद से हटाकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। अर्पित विजयवर्गीय के कार्यकाल में बाराबंकी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कई मामलों में सक्रियता दिखाई थी। इस सूची में 2014 बैच के IPS संजय कुमार को मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर प्रयागराज में 04वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। नई पुलिस कप्तान रवीना त्यागी के सामने बाराबंकी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण जैसी चुनौतियां होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User