भाजपा ने शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बनाई रणनीति:मतदाता सूची पुनरीक्षण, संपर्क टोली और मतदान दिवस की कार्ययोजना पर चर्चा
शामली में आगामी विधान परिषद शिक्षक खंड चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कार्यालय पर जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण, शिक्षक मतदाताओं से संपर्क और मतदान दिवस की कार्ययोजना पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुर राणा रहे। जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप और शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक भूपेंद्र शर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान मुख्य अतिथि अंकुर राणा का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। शिक्षकों के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा चुनाव जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव केवल चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माताओं के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है। शिक्षक नौकरी करने के साथ देश की भावी पीढ़ियों का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिक्षकों के सम्मान को प्राथमिकता दी है। नई शिक्षा नीति, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर सरकार के कार्यों की जानकारी शिक्षक मतदाताओं तक पहुंचाई जानी चाहिए। हर शिक्षक मतदाता से संपर्क करने का आह्वान रामजीलाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक शिक्षक मतदाता से संपर्क करने और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने मतदान के दिन अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करने पर जोर दिया। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, संपर्क टोलियों के गठन और मतदान दिवस की तैयारियों को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा हुई। बैठक में राजेश मलिक, पंकज गुप्ता, कमल बंसल, सुख-चैन वालिया, दीपक चौहान, अनिल शर्मा, श्रीपाल आर्य, गौरव पुंडीर, भूपेंद्र चौधरी, कुलदीप कुमार, प्रवीण कुमार, घनश्याम शर्मा, फूलकुमार और मनीष भटनागर सहित जिला संचालन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)