शाहजहांपुर में पूर्व IPS के घर चोरी:CCTV में कैद चोर, 5 हजार कैश और 2 मोबाइल ले उड़े
शाहजहांपुर में पूर्व आईपीएस भारत सिंह के बंद मकान में चोरी हो गई। यह घटना 6 और 7 अक्टूबर की रात करीब ढाई बजे हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। भारत सिंह 28 सितंबर से लखनऊ में परिवार से मिलने गए थे। 7 अक्टूबर को रिश्तेदार ने फोन पर बताया कि दो युवकों को स्थानीय कुछ युवकों ने उनके मकान से कूदते देखा है। वह सात अक्टूबर को ही लौट आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की फारेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा। उन्होंने 9 अक्टूबर को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गुरूवार रात करीब आठ बजे एफआईआर दर्ज की है। चोरों ने एसी कंपार्टमेंट का शीशा तोड़कर बरामदे में प्रवेश किया, फिर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। नीले रंग की शर्ट मौके पर छोड़ गया वे एक पर्स से पांच हजार रुपये, दो पुराने मोबाइल, आधार और पैन कार्ड चुरा ले गए। पानी की टंकी का पाइप भी तोड़ दिया। एक चोर अपनी नीले रंग की शर्ट मौके पर छोड़ गया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पुलिस को लग रहा है कि आरोपी नाबालिग हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)