भाजपा नेता के बेटे की डांडिया पार्टी में हंगामा:युवतियों पर कमेंट के बाद दो युवकों की पिटाई, पुलिस बुलानी पड़ी

Oct 15, 2026 - 00:09
0
भाजपा नेता के बेटे की डांडिया पार्टी में हंगामा:युवतियों पर कमेंट के बाद दो युवकों की पिटाई, पुलिस बुलानी पड़ी
मेरठ में भाजपा नेता आशीष प्रताप सिंह के बेटे रणविजय की डांडिया पार्टी में हंगामा हो गया। युवतियों पर कमेंट के बाद दो युवकों की पिटाई हुई, जिससे भगदड़ मच गई। हालात संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। हंगामा कर रहे युवक-युवतियों ने पुलिस की भी नहीं सुनी। दो युवकों को इतना पीटा गया कि उनके कपड़े फट गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। स्प्लिट्सविला फेम रुरु ठाकुर और डीजे इंसेन के लिए उमड़ी भीड़ यह पार्टी सदर बाजार के ग्रैंड कैसल व्यू में 'रास रेव' नाम से हुई थी। इसमें स्प्लिट्सविला फेम रुरु ठाकुर और डीजे इंसेन भी आए थे। भीड़ काबू करने के लिए बाउंसर थे, पर शराब के नशे में युवकों ने उनकी भी नहीं सुनी, जिससे अव्यवस्था फैल गई। 200 लोगों की बुकिंग में पहुंचे 1200 से ज़्यादा लोग डांस करते समय एक युवक ने युवती पर कमेंट किया। युवती के साथियों ने उसकी पिटाई की। बाउंसर ने उसे भीड़ से बचाकर बाहर निकाला। पार्टी में 200 लोगों की बुकिंग थी, पर 1200 से ज्यादा लोग पहुंच गए थे। आयोजकों ने तीन सेगमेंट में पास बेचे, पहले सेगमेंट में पास 999, दूसरे में 1999 और तीसरे में 2999 रुपए में बेचे गए। जितना महंगा पास खरीदा गया उन्हें उतनी सुविधा दी गई। हालांकि पास की एंट्री को लेकर भी शुरू में हंगामा हुआ था। शराब के नशे में बदतमीजी करने का आरोप जब पार्टी में डांस कर रहे युवक - युवतियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने बदतमीजी करनी शुरू कर दी थी। इसके अलावा डांस करते समय भी अश्लीलता कर रहे थे। उन्हें बाउंसर ने भी समझाने की कोशिश की थी। लेकिन किसी की नहीं सुनी गई। अब ऐसे में बड़ा सवाल यह भी बनता है कि शहर में इतने बड़ा आयोजन हुआ। लेकिन आयोजकों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं की गए। अराजक तत्व ने खुलेआम अश्लीलता की और मारपीट की गई। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User