भाजपा नेता के खाते से 8,500 रुपये उड़ाए, FIR:अलीगढ़ में रामघाट रोड के ATM में कार्ड फंसने के बाद खाते से दो बार हुआ ट्रांजेक्शन, डीआईजी के आदेश पर मुकदमा

Oct 11, 2026 - 06:56
0
भाजपा नेता के खाते से 8,500 रुपये उड़ाए, FIR:अलीगढ़ में रामघाट रोड के ATM में कार्ड फंसने के बाद खाते से दो बार हुआ ट्रांजेक्शन, डीआईजी के आदेश पर मुकदमा
क्वार्सी क्षेत्र में ATM से रुपये निकालने पहुंचे भाजपा नेता का कार्ड मशीन में फंस गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से दो बार में कुल 8,500 रुपये निकल गए। पीड़ित ने पहले थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर डीआईजी से गुहार लगाई। उनके निर्देश पर क्वार्सी थाने में शनिवार शाम मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चिरौलिया दाऊद खां निवासी जितेंद्र सिंह भाजपा महानगर के अनुसूचित मोर्चा के मंडल महामंत्री और क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बैंक खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र में है। 19 सितंबर को वह जनकपुरी स्थित एचडीएफसी बैंक के ATM से रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान उनका ATM कार्ड मशीन में फंस गया। जितेंद्र सिंह के मुताबिक, उन्होंने ATM पर लिखे नंबर पर संपर्क किया तो बताया गया कि टीम रात नौ से दस बजे के बीच आएगी और उनका कार्ड वापस कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद वह वहां से चले गए। हालांकि, उसी रात उनके खाते से दो बार में रुपये निकाल लिए गए। रात 8:45 बजे हुए पहले ट्रांजेक्शन में 5,000 रुपये और दूसरे ट्रांजेक्शन में 3,500 रुपये कट गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि शुरुआती स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने के बाद उन्होंने डीआईजी से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद डीआईजी के निर्देश पर क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। क्वार्सी थाना पुलिस के इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खाते से रुपये निकलने के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User