भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने सुशील शर्मा:पहले जिला महामंत्री थे, अनुभव के आधार पर मिली जिम्मेदारी; मंगलवार देर जारी हुई लिस्ट

Oct 14, 2026 - 07:07
0
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने सुशील शर्मा:पहले जिला महामंत्री थे, अनुभव के आधार पर मिली जिम्मेदारी; मंगलवार देर जारी हुई लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति के बाद मंगलवार देर शाम जारी सूची में कुशीनगर से सुशील शर्मा को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। श्री शर्मा पहले पिछड़ा मोर्चा संगठन में जिला महामंत्री थे। उन्हें अनुभव और कार्यशैली के आधार पर यह जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने 13 अक्टूबर को यह सूची जारी की थी। इसमें गोरखपुर क्षेत्र के 11 जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सुशील शर्मा को जिले में पिछड़ा वर्ग के बीच संगठन की गतिविधियों को मजबूत करना होगा। साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, उपाध्यक्ष विजय शुक्ला, राधेश्याम पांडेय, जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ला, जिला मंत्री विश्वरंजन आनंद और जिला मीडिया प्रभारी अमित राय सहित कई पदाधिकारियों ने सुशील शर्मा को बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User