भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित, कार्यसमिति सदस्य भी नियुक्त किए जाएंगे
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी अक्टूबर महीने में आयोजित की जाएगी। बैठक के स्थान और तिथि को लेकर फिलहाल संगठन स्तर पर मंथन चल रहा है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार करना और चुनाव प्रचार अभियान को विधिवत हरी झंडी दिखाना है। अक्टूबर में होने वाली इस बड़ी बैठक को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संबोधित करेंगे। बैठक के दौरान संगठन के महामंत्री धर्मपाल सिंह पार्टी की आगामी कार्ययोजना और चुनावी रणनीति का खाका पेश करेंगे। बैठक से पहले घोषित होगी 325+ सदस्यों वाली कार्यसमिति सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले करीब 325 से अधिक सदस्यों वाली नई कार्यसमिति की घोषणा की जाएगी। संगठनात्मक कसावट पूरी, 98 जिलों में तैनात किए गए प्रभारी भाजपा ने आगामी चुनाव की तैयारियां पहले से ही तेज कर दी हैं। 25 जून: प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा हुई। क्षेत्रीय टीमों का गठन: इसके तुरंत बाद क्षेत्रीय स्तर पर टीमों को जिम्मेदारी दी गई। 98 जिलों में प्रभारी नियुक्त: बीते शनिवार को सभी 98 सांगठनिक जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने प्रभारियों की नियुक्ति में अनुभव को प्राथमिकता देते हुए पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों और पूर्व विधायकों को जिलों की कमान सौंपी है। माना जा रहा है कि कार्यसमिति की बैठक के तुरंत बाद पूरी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)