भाजपा सांसद ने वायुसेना-दिवस पर पाकिस्तानी विमान की तस्वीर लगाई:विवाद बढ़ने पर बुलंदशहर में बोले- ये पोस्टर बनाने वाले की गलती

Oct 08, 2026 - 16:18
0
भाजपा सांसद ने वायुसेना-दिवस पर पाकिस्तानी विमान की तस्वीर लगाई:विवाद बढ़ने पर बुलंदशहर में बोले- ये पोस्टर बनाने वाले की गलती
बुलंदशहर से भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भोला सिंह ने गुरुवार को वायुसेना दिवस की बधाई दी। हालांकि, सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश पोस्ट करते समय उनसे एक चूक हो गई। भोला सिंह ने शुभकामना संदेश के साथ जिस फाइटर प्लेन की तस्वीर लगाई, वह पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट है। जेट के पिछले हिस्से पर पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर है। पोस्ट वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने X पर पोस्ट कर लिखा, “भाजपा के भारतीय सांसद पाकिस्तान के फाइटर जेट की तस्वीर लगाकर भारतीय वायुसेना दिवस की बधाई दे रहे हैं। मोदी जी के 25 साल, हाल बेहाल।” विवाद बढ़ने के बाद भोला सिंह की यह पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी गई। सांसद ने दैनिक भास्कर से फोन पर कहा, “विपक्षी दलों के पास अब देश में कोई वास्तविक राजनीतिक मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वे एक तकनीकी चूक को बेवजह तूल देकर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।” जनरल डायनेमिक्स ने डिजाइन किया, अब लॉकहीड मार्टिन बनाती है F-16 फाइटिंग फाल्कन अमेरिका में विकसित चौथी पीढ़ी का सिंगल इंजन मल्टीरोल फाइटर विमान है। इसे 1970 के दशक में जनरल डायनेमिक्स ने बनाया था। अब इसे अमेरिकी डिफेंस कंपनी लॉकहीड मार्टिन बनाती है। पाकिस्तान समेत 25 से ज्यादा देश F-16 का इस्तेमाल करते हैं। पाकिस्तान के पास F-16, भारत के पास नहीं F-16 पाकिस्तान की वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमानों में शामिल रहा है। पाकिस्तान के पास इस विमान के अलग-अलग वैरिएंट हैं। भारत की वायुसेना में F-16 शामिल नहीं है। सांसद बोले- ये मानवीय भूल, पोस्ट डिलीट करवाई विवाद तूल पकड़ने के बाद बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह ने सफाई दी। उन्होंने भास्कर रिपोर्टर से फोन पर बातचीत में कहा कि यह गलती जानबूझकर नहीं की गई थी। पोस्टर डिजाइन और एडिट करने वाले व्यक्ति से मानवीय भूल हुई थी। सांसद ने कहा कि जैसे ही इस त्रुटि का पता चला, पोस्ट को तत्काल डिलीट करवा दिया गया। *******************

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User