भदोही में सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:‘वोट बचाओ-देश बचाओ, संविधान बचाओ’ के नारे लगाए, इस्तीफे की मांग
भदोही में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के अंतिम दिन सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर तहसील से गांधी पार्क तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ, संविधान बचाओ’ के नारे लगाए। गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फोटो को आग के हवाले किया। इसके बाद उनका पुतला भी फूंका गया। ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर फूल चढ़ाए। इस दौरान संविधान के अनुच्छेद 326 को पढ़कर सुनाया गया। विधायक समेत कई नेता रहे मौजूद मार्च में विधायक जाहिद बेग, राम किशोर बिंद, हृदय नारायण प्रजापति, आरिफ सिद्दीकी, अंजनी सरोज, मधुबाला पासी, रूद्रपति दुबे, अंजनी शुक्ल, राजेंद्र दुबे, नरेंद्र बिंद, सरिता बिंद, शैलेश सिंह मंटू, कल्लन यादव, संतोष यादव, रामयज्ञ पाल, केशनारायण यादव, लालचंद बिंद, आसिफ खान, हसनैन अंसारी, दिलीप कनौजिया, बाबा बिंद, महेश पाल, मयंक यादव, सुरेश साहू, सलाउद्दीन अंसारी और कामिल अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)