भाजपा सांसद-विधायक समर्थकों में विवाद:सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद आए आमने-सामने, दोनों पक्षो ने कराई एफआईआर
भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह और एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह के समर्थकों के बीच में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। विधायक समर्थक की एफआईआर के बाद अब राज्यसभा सांसद समर्थक ने भी क्रॉस एफआईआर कराई है। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से गुटबाजी और सियासी अदावत चल रही है। मगर, रामप्रताप सिंह चौहान के राज्यसभा सांसद बनने के बाद सोशल मीडिया की टकराव अब जमीन पर भी आ गई है। बताया गया है कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद विधायक समर्थक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट पर राज्यसभा सांसद के समर्थकों का गुस्सा भड़क गया।
पुलिस के अनुसार शिवा स्टेट कॉलोनी, कालिंदी विहार निवासी लोकेंद्र सिंह सिकरवार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे वह लायर्स कॉलोनी से लौट रहे थे। उसी दौरान कालिंदी प्लाजा के पास सौरभ ठाकुर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिले और उन्होंने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी गाड़ी का पीछा भी किया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। दूसरे पक्ष ने भी कराई एफआईआर
विधायक समर्थक की एफआईआर के बाद दूसरे पक्ष के प्रकाश नगर निवासी सौरभ ठाकुर ने अपनी क्रॉस तहरीर में आरोप लगाया कि कालिंदी विहार जाते समय जाम के दौरान उनकी गाड़ी लोकेंद्र की कार से टच हो गई थी, जिस पर लोकेंद्र ने उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। सौरभ ने लोकेंद्र पर वसूली करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)