मथुरा में 23 उपनिरीक्षकों के तबादले:मोमराज सिंह को थाना बलदेव और अमित कुमार को केडी मेडिकल कॉलेज चौकी भेजा गया

Oct 12, 2026 - 12:01
0
मथुरा में 23 उपनिरीक्षकों के तबादले:मोमराज सिंह को थाना बलदेव और अमित कुमार को केडी मेडिकल कॉलेज चौकी भेजा गया
मथुरा में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने रविवार रात 23 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। कई चौकी प्रभारियों को इधर-उधर किया गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों में जिम्मेदारी दी गई है। एक साथ बड़ी संख्या में तबादलों से पुलिस विभाग में हलचल मच गई। जारी सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक मोमराज सिंह को जिला अस्पताल चौकी से थाना बलदेव भेजा गया है। राकेश कुमार को पुलिस लाइन से छटीकरा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। अभिनेन्दर कुमार को छटीकरा चौकी से जिला अस्पताल चौकी भेजा गया है। सत्येंद्र सिंह को देवसेरस चौकी से थाना कोतवाली में तैनाती मिली है। अमित कुमार राय को कस्बा बलदेव चौकी से केडी मेडिकल कॉलेज चौकी, थाना छाता भेजा गया है। ललित कुमार को केडी मेडिकल कॉलेज चौकी से देवसेरस चौकी, थाना गोवर्धन का प्रभारी बनाया गया है। मुस्ताक मेहंदी को थाना कोतवाली से हसनपुर चौकी, थाना नौहझील की जिम्मेदारी दी गई है। रिकेश शर्मा को पुलिस लाइन से बरौली चौकी, थाना बलदेव भेजा गया है। महाराज सिंह को बरौली चौकी से थाना सदर बाजार में तैनाती मिली है। नरेंद्र सिंह को थाना जमुनापार से पुलिस लाइन भेजा गया है। मुकेश कुमार को थाना महावन से थाना पर्यटन में तैनात किया गया है। अमन कुमार भाटी को थाना फरह से थाना मांट भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक पूनम त्यागी को पुलिस लाइन से थाना हाईवे भेजा गया है। फूल सिंह को महिला थाना और रोहित मलिक को थाना सदर बाजार में तैनाती दी गई है। इसके अलावा जागेश बाबू को थाना गोविंदनगर, मनोज तिवारी को थाना कोतवाली, राजेंद्र सिंह और अमरपाल को थाना बरसाना, अशोक कुमार को थाना हाईवे, जयराम सिंह को थाना वृंदावन और रजत दुबे को थाना राया भेजा गया है। अवधेश कुमार को थाना छाता में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधिकारियों के इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User