भाजपाइयों ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा:पीएम के भाषण के बाद दो मंत्री, विधायक और पूर्व सांसद हुए शामिल
कन्नौज में भाजपाइयों ने पीएसएम पीजी कॉलेज से तिर्वा क्रासिंग चौराहे तक बुधवार 12 सेवा ज्योति यात्रा निकाली। जिसमें जिले के 2 मंत्री, विधायक और पूर्व सांसद शामिल हुए। इससे पहले पीएसएम पीजी कॉलेज के ग्राउंड में प्रधानमंत्री के भाषण का लाइव प्रसारण सुना गया। पीएसएम पीजी कॉलेज के ग्राउंड में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के भाषण को सुना। भाजपा नेताओं ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के पीएसएम पीजी कॉलेज से तिर्वा क्रासिंग चौराहे तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। सेवा ज्योति यात्रा के दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, अभिषेक पाठक समेत कई नेता व कार्यकर्ता करीब 2 किलोमीटर तक पैदल चले। तिर्वा क्रासिंग चौराहे पर बालाजी मंदिर के पास यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मी जगह-जगह तैनात रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री असीम अरुण ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें हम सभी को अपना योगदान देना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)