भाकियू ने अन्ना गोवंश से निजात दिलाने की मांग की:मुआवजा, सस्ता बीज और आलू किसानों को राहत की भी मांग

Oct 16, 2026 - 14:16
0
भाकियू ने अन्ना गोवंश से निजात दिलाने की मांग की:मुआवजा, सस्ता बीज और आलू किसानों को राहत की भी मांग
हमीरपुर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी अशोक कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद ने अन्ना गोवंश से निजात दिलाने की मुख्य मांग की। ज्ञापन में मुआवजा, सस्ता बीज, खाद की उपलब्धता और आलू किसानों को राहत देने की भी मांग की गई। आलू का मौजूदा भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल है, जिसे 1500 रुपये करने को कहा गया। भाकियू ने धान, गेहूं, गन्ना, दलहन जैसी फसलों के लिए ब्लॉक स्तर पर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की। स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय करने को भी कहा। संगठन ने हर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस आयोजित कराने, बालू खनन में मशीनों पर रोक और विकास कार्यों में कमीशनखोरी रोकने की भी मांग रखी। इस दौरान भारत किशोर पांडेय, रामरतन, प्रवेश कुमार, अनिल द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह भदौरिया और जगमोहन यादव मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User