भाकियू ने बैंक पर लोन न देने का आरोप लगाया:सीएम युवा उद्यमी योजना में मिलता है 5 लाख का लोन, डीएम को ज्ञापन दिया
अमरोहा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने यूपी ग्रामीण बैंक पर सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत लोन न देने का आरोप लगाया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना में 40 साल तक के युवाओं को रोजगार के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। जिले के ज्यादातर किसानों के खाते यूपी ग्रामीण बैंक में हैं, लेकिन बैंक युवा किसानों और उद्यमियों को लोन नहीं दे रहा है। भाकियू का कहना है कि दूसरे बैंक इस योजना में लोन दे रहे हैं। MSME विभाग ने योजना से जुड़ी सभी फाइलें यूपी ग्रामीण बैंक को भेज दी हैं। यूनियन ने मांग की है कि बैंक को निर्देश दिए जाएं ताकि युवा किसान उद्यमियों की लोन फाइलें जल्दी मंजूर हों और उन्हें योजना का फायदा मिल सके। ज्ञापन देने वालों में अभिराज सिंह, हिमांश चौधरी, रोबिन सिंह, अंकित सिंधू और गार्गी गिल शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)