उन्नाव में कोटेदार पर राशन कटौती का आरोप, VIDEO:बोला- शिकायत में डीएम से सीएम तक कोई नहीं बचा, डीएसओ ने जांच के आदेश दिए

Oct 14, 2026 - 13:45
0
उन्नाव में कोटेदार पर राशन कटौती का आरोप, VIDEO:बोला- शिकायत में डीएम से सीएम तक कोई नहीं बचा, डीएसओ ने जांच के आदेश दिए
उन्नाव के बांगरमऊ में एक कोटेदार पर मुफ्त राशन बांटने के दौरान कटौती का आरोप लगा है। बुधवार को इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कोटेदार मोईन खान राशन में कटौती और शिकायतों को लेकर बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान वह डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक का जिक्र करते हुए कहते सुनाई देते हैं कि कोई बचा नहीं है। एक बोरी पर तीन किलो कम राशन देने का आरोप वायरल वीडियो में बातचीत के दौरान राशन में कटौती का जिक्र किया जा रहा है। एक व्यक्ति कहता सुनाई देता है कि एक बोरी पर ढाई से तीन किलो तक राशन कम दिया जा रहा है। इस पर शिकायत करने की बात कही जाती है। जवाब में कोटेदार कहते हैं कि शिकायत कर लो, कोई सुनने वाला नहीं है। बातचीत के दौरान डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक का उल्लेख भी किया जाता है। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। कोटेदार ने गलती स्वीकारने की बात कही वीडियो वायरल होने के बाद कोटेदार मोईन खान ने बताया कि एक खाताधारक ने ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं थी और उनसे गलती हुई है। हालांकि, राशन वितरण में वास्तव में कितनी कटौती हुई और वायरल वीडियो में कही गई बातों का संदर्भ क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।ृ डीएसओ बोले- कराई जा रही जांच जिला पूर्ति अधिकारी राजबहादुर से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उन्होंने वीडियो के संबंध में जांच कराए जाने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User