भाकियू ने कोतवाली घेराव की चेतावनी दी:बागपत में किसान नेता की पत्नी की मौत पर कार्रवाई की मांग
बागपत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने प्रदीप धामा की पत्नी की मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर बागपत कोतवाली के घेराव की चेतावनी दी। यह फैसला कैंप कार्यालय पर शुक्रवार सुबह करीब 11.30 हुई बैठक में लिया गया। प्रदीप धामा ने बताया कि 11 महीने पहले उनकी पत्नी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। उन्होंने डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाया। शिकायत के बाद डॉक्टरों की टीम बनी और बागपत कोतवाली में केस दर्ज हुआ। धामा का आरोप है कि डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, डॉ. अश्वनी चौबे और फार्मासिस्ट मोहित त्यागी पर कोई एक्शन नहीं हो रहा। भाकियू नेताओं का कहना है कि इस केस में दो डॉक्टरों के नाम निकालने की तैयारी है और मामले को दबाया जा रहा है। भाकियू जिला प्रभारी विनोद चौधरी ने बताया कि शनिवार को नए एसपी पूर्णेन्दु सिंह से मिलेंगे। दोषियों पर सही कार्रवाई न होने पर कोतवाली का घेराव होगा। धामा ने कहा, उन्हें कमजोर न समझा जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)