फिरोजाबाद में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति खंडित:पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे, नई मूर्ति स्थापित करने की तैयारी

Oct 16, 2026 - 13:59
0
फिरोजाबाद में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति खंडित:पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे, नई मूर्ति स्थापित करने की तैयारी
फिरोजाबाद में शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग ग्रामीण ने इसकी जानकारी दी। घटना के बाद गांव में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मोबाइल फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों की मांग पर मूर्ति स्थल की नापजोख भी कराई गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के मुताबिक, नई मूर्ति मंगवा ली गई है और प्रशासन की देखरेख में उसे स्थापित कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखिए इस घटना से संबंधित तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे घटना की गंभीरता को देखते हुए कठफोरी चौकी प्रभारी अंकुर चौहान, सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम सिद्धार्थ पाठक, तहसीलदार शिव शंकर पटेल और नायब तहसीलदार विवेक कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मोबाइल फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी मिलने पर बसपा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू और मदनपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जोगेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। नई मूर्ति स्थापित करने की तैयारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देशपाल सिंह ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब की मूर्ति खंडित की है। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि नई मूर्ति मंगवा ली गई है। प्रशासन की देखरेख में पुरानी मूर्ति हटाकर नई मूर्ति स्थापित की जाएगी। ग्रामीणों की मांग पर कराई गई नापजोख घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मांग पर मूर्ति स्थल की नापजोख भी कराई गई, जिसके लिए तहसील की टीम को बुलाया गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। मूर्ति खंडित करने वालों की पहचान और घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User