भारत को बांग्लादेश - पाकिस्तान बनाना चाहता है विपक्ष:मथुरा में विधायक श्री कांत शर्मा ने राहुल गांधी को घेरा, कहा लगातार हार हार फिर भी अहंकार
भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी और मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से भारत को बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसी स्थिति में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। अराजकता फैलाना ही विपक्ष का असली मकसद श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण केवल एक बहाना है, जबकि विपक्ष का असली मकसद देश में अराजकता पैदा करना है। देश की तरक्की और मजबूत सीमाओं को विपक्ष पचा नहीं पा रहा है। आज भारत आयात करने वाले देश की जगह निर्यात करने वाला देश बन रहा है, जिससे विपक्षी दल परेशान हैं। हर चुनाव में पराजित हो रहा है विपक्षी गठबंधन श्री कांत शर्मा ने दावा किया कि भाजपा ईवीएम और बैलेट पेपर, दोनों पर जीत दर्ज करती आ रही है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को "पराजित लोगों का समूह" बताते हुए कहा कि यह गठबंधन हर चुनाव में हार का सामना कर रहा है और आगामी राज्यों के चुनावों तथा उपचुनावों में भी इनकी हार तय है। राहुल गांधी को आत्मचिंतन की सलाह राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए श्री कांत शर्मा ने कहा कि उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए कि उनकी हार का आंकड़ा 100 से अधिक क्यों हो चुका है। श्री कांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी पहले लालू प्रसाद यादव के बेटे के कंधे पर बैठे और अब अखिलेश यादव के कंधे पर चढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जनता का पूरा समर्थन भाजपा के साथ है। देश न पाकिस्तान बनेगा, न बांग्लादेश श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी का स्वभाव केवल अराजकता फैलाना, झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना बन गया है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी एंड कंपनी यह समझ ले कि यह देश पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं बनेगा। इस देश के गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जनता ईवीएम के जरिए ही विपक्ष को इसका करारा जवाब देगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)