भारत-नेपाल सीमा पर DM-SSP ने किया पैदल मार्च:सुरक्षा व्यवस्था परखी, जवानों को तस्करी-घुसपैठ रोकने के निर्देश दिए
सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए डीएम शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शनिवार, 10 अक्टूबर को कपिलवस्तु थाना क्षेत्र में पैदल मार्च किया। उन्होंने सुरक्षा का जायजा लिया और जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पुलिस और अन्य सुरक्षा जवानों को अवैध आवागमन, तस्करी और घुसपैठ जैसी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। उन्होंने साफ किया कि सीमा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए।
DM और SSP ने सीमा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों, बैरियर और चेकिंग पॉइंट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और जांच प्रक्रिया को असरदार बनाने के निर्देश दिए।भारत-नेपाल सीमा खुली होने के कारण यहां आवागमन और सुरक्षा निगरानी की खास भूमिका है। इस दौरान सदर के उपजिलाधिकारी और कपिलवस्तु के थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)