सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले 7 चोर गिरफ्तार:22 बंडल तार और 80 हजार रुपए बरामद, गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई

Oct 10, 2026 - 14:52
0
सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले 7 चोर गिरफ्तार:22 बंडल तार और 80 हजार रुपए बरामद, गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई
अमेठी पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत कार्रवाई करते हुए सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले 7 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 22 बंडल तार और 80 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। एसपी सरवणन टी ने बताया कि गिरफ्तार चोर सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी में इस्तेमाल पिकअप गाड़ी (UP44CT9539) और औजार भी जब्त किए हैं। पूछताछ में पता चला कि चोरों ने एक महीने तक रेकी करने के बाद 29 सितंबर को पहली चोरी की थी। उन्होंने 80 हजार रुपए में तार बेचे। 2 अक्टूबर को दोबारा चोरी कर तार खेत में छिपा दिए थे। मार्च में भी इन्होंने ट्रांसफार्मर से तार चोरी की थी। 10 अक्टूबर को जब ये दोबारा चोरी की योजना बना रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इनका आपराधिक इतिहास भी है।एसपी सरवणन टी ने पुलिस आफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सभी चोर सुल्तानपुर के रहने वाले हैं और पहले भी कई घटनाओं अंजाम दे चुके हैं इन सभी का आपराधिक इतिहास भी है इन सभी चोरों पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जाएगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User