भारतीय अवाम पार्टी का चुनाव आयोग के समर्थन में मार्च:कांग्रेस पर आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने का आरोप
गाजीपुर में भारतीय अवाम पार्टी ने मंगलवार दोपहर 1 बजे चुनाव आयोग के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। यह मार्च ओपियम फैक्ट्री से सरजू पांडेय पार्क तक गया। इसमें राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कुँअर नसीम रजा सिकरवार और पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जाकिर हुसैन विक्की के नेतृत्व में करीब 50 कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में नारे लगाए। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के अहम हिस्से हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर राजनीतिक माहौल खराब कर रही है। उन्होंने फर्जी मतदाताओं को रोकने के लिए चुनाव आयोग की कार्रवाई का समर्थन किया। पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जाकिर हुसैन विक्की ने बताया कि पसमांदा मुस्लिम समाज देश और संस्कृति का सम्मान करता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर लोगों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया। इस मार्च में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग कार्यकर्ता भी शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)