बलिया में जर्जर बिजली तारों से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन:पूर्व पीएम चंद्रशेखर के गांव के पास बदहाली, ग्रामीणों ने उठाई सड़क मरम्मत की मांग

Oct 13, 2026 - 14:39
0
बलिया में जर्जर बिजली तारों से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन:पूर्व पीएम चंद्रशेखर के गांव के पास बदहाली, ग्रामीणों ने उठाई सड़क मरम्मत की मांग
मंगलवार को बलिया कलक्ट्रेट में रामपुर महावल के ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को सौंपा। इसमें गांव की टूटी सड़कों, खराब नालियों और जर्जर बिजली के तारों की समस्या बताई गई। प्रेम वर्मा ने बताया कि शहर से सटे इस गांव में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सहित कई बड़े नेताओं के आवास हैं, फिर भी यह पिछड़ा है। सड़कें गड्ढों में बदल गई हैं, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है। नालियां टूटी हैं, गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। घर के सामने गड्ढे की मरम्मत की मांग बिजली के खंभे और तार भी जर्जर हैं, जिससे हादसे का डर है। ग्रामीणों ने डॉ. पी.के. सिंह के अस्पताल से राज के आटा चक्की तक सड़क मरम्मत, लक्ष्मी रैन बसेरा से ओरिएंटल पब्लिक स्कूल तक सड़क निर्माण, हरदेव सिंह के दरवाजे से अजय सिंह के घर तक सड़क बनाने और राधेश्याम सिंह के घर के सामने गड्ढे की मरम्मत की मांग की। जर्जर बिजली के तार-खंभे बदलने की भी मांग की गई। इस मौके पर सिद्धनाथ राय, दिलीप मौर्य, विशाल कुमार, राम जी मौर्य, अखिलेश कुमार वर्मा, देवानन्द साहनी, सूरज कुमार, संजय कुमार, संदीप साहनी, करन साहनी और विनोद कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User