भाषा विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का प्रदर्शन:मताधिकार बचाने आगे आए छात्र नेता, चुनावी व्यवस्था पर पारदर्शिता की मांग

Oct 12, 2026 - 17:31
0
भाषा विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का प्रदर्शन:मताधिकार बचाने आगे आए छात्र नेता, चुनावी व्यवस्था पर पारदर्शिता की मांग
लखनऊ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के आह्वान पर सोमवार को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में NSUI की विश्वविद्यालय इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI इकाई अध्यक्ष बिलाल अहमद ने किया। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है। बिलाल अहमद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और असहमति के अधिकार का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि NSUI राहुल गांधी के साथ लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की लड़ाई को हर चौराहे तक ले जाएगी। प्रदर्शन में अलमास जैदी, शैलेन्द्र वर्मा, कैफ सिद्दीकी, अब्दुर्रहमान, वकार आजमी, असफर गाजी, शादाब खान, आदिल, फरहान और रय्यान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User