गाजियाबाद में युवती से मिलने आए युवक को पीटा:इंस्टाग्राम पर 5 दिन पहले हुई थी दोस्ती, होटल ले जाने का आरोप

Oct 12, 2026 - 17:31
0
गाजियाबाद में युवती से मिलने आए युवक को पीटा:इंस्टाग्राम पर 5 दिन पहले हुई थी दोस्ती, होटल ले जाने का आरोप
गाजियाबाद में युवती से मिलने आए एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की पहचान अमरोहा के गजरौला निवासी अयान सैफी के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, अयान की करीब 5 दिन पहले इंस्टाग्राम पर गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती से बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ गया। आरोप है कि युवक युवती से मिलने गाजियाबाद आया था। यहां दोनों एक OYO होटल पहुंचे, लेकिन पहचान पत्र देखने के बाद मैनेजर ने कमरा देने से इनकार कर दिया। दूसरे होटल ले जाने के दौरान हुआ विवाद आरोप है कि पहले होटल में कमरा नहीं मिलने के बाद युवक युवती को दूसरे होटल ले जाने लगा। इसी दौरान युवती ने वहां मौजूद कुछ लोगों से मदद मांगी। युवती की मदद के लिए आगे आए लोगों ने युवक को पकड़ लिया और कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय संयोजक गौरव सिसोदिया ने आरोप लगाया कि युवक गजरौला से हिंदू युवती से मिलने आया था। उन्होंने इस मामले को लव जिहाद से जुड़ा बताया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। परिवारों से संपर्क कर रही पुलिस एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों की करीब 5 दिन पहले सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई थी। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। दोनों के परिवारों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User