भाषा विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की बैठक:आंबेडकर प्रतिमा संग बढ़े खेल बजट, फीस और छात्रवृत्ति पर हुई चर्चा

Oct 11, 2026 - 12:26
0
भाषा विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की बैठक:आंबेडकर प्रतिमा संग बढ़े खेल बजट, फीस और छात्रवृत्ति पर हुई चर्चा
लखनऊ में शनिवार को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में NSUI इकाई की नए शैक्षणिक सत्र की पहली बैठक इकाई अध्यक्ष बिलाल अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, नई कार्यकारिणी के गठन तथा विद्यार्थियों से जुड़े प्रमुख मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रत्येक विभाग और कक्षा तक संगठन को मजबूत बनाने, छात्रावासों की समस्याओं, बढ़ती फीस, छात्रवृत्ति, परीक्षा एवं परिणामों से जुड़ी कठिनाइयों को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा, विश्वविद्यालय परिसर के गोलाकार चौराहे पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने एवं चौराहे का नाम आंबेडकर चौराहा रखने की मांग उठाने का प्रस्ताव रखा गया। खेल सुविधाओं में सुधार, योग्य कोच की नियुक्ति और खेल बजट बढ़ाने जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहे। बैठक में छात्रहितों के लिए कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि विद्यार्थियों के अधिकारों से जुड़े मामलों में संगठन सामूहिक और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएगा। NSUI इकाई जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User