भदार खुर्द में मनी गांधी जयंती:सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलने का लिया गया संकल्प

Oct 02, 2026 - 21:19
0
भदार खुर्द में मनी गांधी जयंती:सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलने का लिया गया संकल्प
तारुन की ग्राम पंचायत भदार खुर्द में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत परिसर में महात्मा गांधी के महान विचारों को याद करते हुए उनके बताए गए सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर निष्ठापूर्वक चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन तत्कालीन प्रधान एवं प्रशासक प्रतिनिधि वेद प्रकाश निषाद के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने महात्मा गांधी के ओजस्वी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में उतारने की बात कही। कार्यक्रम में राम सवारे यादव, देवी प्रसाद गौड़, छोटेलाल निषाद, बाबूलाल निषाद, राजेश निषाद, पंचायत सहायक किरण यादव सहित लाखपति सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इस पावन अवसर पर गांधी जयंती के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा करते हुए समाज में आपसी एकता, भाईचारे और स्वच्छता की भावना को निरंतर बनाए रखने का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User