भदोही के CMO और CMS का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी:डॉ. संतोष स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ में बने अपर निदेशक
भदोही में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में तबादले किए गए हैं। भदोही के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संतोष चक और ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. अजय तिवारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. संतोष चक लखनऊ में बने अपर निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. संतोष चक करीब पांच से छह साल से भदोही में CMO के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पदोन्नति देकर लखनऊ स्थित स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में अपर निदेशक बनाया गया है। डॉ. अजय तिवारी को झांसी मंडल की जिम्मेदारी वहीं, ज्ञानपुर के महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के CMS डॉ. अजय तिवारी को झांसी मंडल का अपर निदेशक (AD) नियुक्त किया गया है। तबादले के बाद दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य विभाग में कार्यभार संभालना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)