प्रयागराज मंडल ने प्रदेश स्तरीय कुश्ती में जीते 4 पदक:कुलदीप यादव ने रजत जीता, 3 अन्य को कांस्य मिला

Oct 17, 2026 - 21:00
0
प्रयागराज मंडल ने प्रदेश स्तरीय कुश्ती में जीते 4 पदक:कुलदीप यादव ने रजत जीता, 3 अन्य को कांस्य मिला
मीरजापुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में कुलदीप यादव ने रजत पदक जीतकर मंडल का गौरव बढ़ाया, जबकि धर्मेंद्र कुमार, प्रिंस यादव और पंकज कुमार पाल ने कांस्य पदक हासिल किए। चारों पदक विजेता प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में कुश्ती का प्रशिक्षण लेते हैं। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 13 से 15 अक्टूबर तक मीरजापुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम भिरखुरी पहाड़ी में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रयागराज मंडल के पहलवानों ने ग्रीको रोमन और फ्रीस्टाइल कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 63 किलोग्राम भार वर्ग की ग्रीको रोमन स्पर्धा में कुलदीप यादव ने रजत पदक जीता। वहीं, 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में धर्मेंद्र कुमार, 70 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में प्रिंस यादव और 82 किलोग्राम ग्रीको रोमन में पंकज कुमार पाल ने कांस्य पदक हासिल किए। इस तरह मंडल के पहलवानों ने एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल चार पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल की टीम के साथ कुश्ती प्रशिक्षक अंकित तिवारी टीम मैनेजर के रूप में मौजूद रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह और स्टेडियम के प्रशिक्षकों ने विजेता पहलवानों को बधाई देते हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User