भदोही को 1340 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम:योगी आदित्यनाथ कल 65 कार्यों का लोकार्पण और 47 का शिलान्यास करेंगे

Oct 03, 2026 - 20:08
0
भदोही को 1340 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम:योगी आदित्यनाथ कल 65 कार्यों का लोकार्पण और 47 का शिलान्यास करेंगे
भदोही में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे जिले में करीब 1340 करोड़ रुपए की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 47 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 320 करोड़ से डेंगूरपुर-धनतुलसी पक्का पुल मुख्यमंत्री भदोही जिले के अंतिम छोर पर डेंगूरपुर-धनतुलसी पक्का पुल के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। करीब 320 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस पुल की क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसके लिए आंदोलन भी किए गए हैं। पुल बनने से धनतुलसी, छेछुआ समेत आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को मिर्जापुर, प्रयागराज और मध्य प्रदेश की ओर आवागमन में सुविधा होगी और दूरी व समय दोनों कम होंगे। इस परियोजना के लिए सेतु निगम को शासन से पहली किस्त भी जारी हो चुकी है। 209 करोड़ से बनेगा नया जिला कारागार मुंसी लाटपुर में करीब 209 करोड़ रुपए की लागत से नए जिला कारागार का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे। वर्तमान जिला कारागार की क्षमता 163 बंदियों की है, जबकि इसमें वर्तमान में करीब 368 बंदी निरुद्ध हैं। नए कारागार की क्षमता 574 बंदियों की होगी। नगर विकास की 8 परियोजनाएं नगर विकास विभाग की 8 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। इनकी कुल लागत करीब 187 करोड़ रुपए है। इनमें 6 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2 का शिलान्यास शामिल है। लोक निर्माण विभाग की 6 सड़कों का लोकार्पण और 29 सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 197 करोड़ रुपए बताई गई है। बिजली की 151 करोड़ की परियोजनाएं विद्युत विभाग की करीब 151 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा जिले की अन्य विभागीय विकास परियोजनाएं भी कार्यक्रम में शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिले की कुल 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 47 विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है। इन सभी की कुल लागत करीब 1340 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं के साथ 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का भी शुभारंभ करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User