इंडियन स्कीमर संरक्षण अभियान:विद्यार्थियों ने पेंटिंग, स्लोगन और संवाद से पक्षी बचाने का संदेश दिया
इटावा में वनों और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे 'वन्यजीव सप्ताह-2026' के तहत जिले में एक विशेष पहल की गई है। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर द्वारा चलाए जा रहे 'सात दिन सात प्रजातियां' संरक्षण अभियान के दूसरे दिन दर्जनों स्कूलों में विलुप्तप्राय और दुर्लभ पक्षी इंडियन स्कीमर (भारतीय कैंची चोंच) को बचाने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा के स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य राम जन्म सिंह ने कहा कि इंडियन स्कीमर चंबल पारिस्थितिकी और हमारे नदी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पानी की सतह पर तैरते हुए मछली पकड़ने की इसकी विशिष्ट कला इसे बेहद खास बनाती है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि बढ़ते मानवीय हस्तक्षेप और नदीय प्रदूषण के कारण आज यह पक्षी गहरे संकट में है, जिसे बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ पेंटिंग, स्लोगन तथा संवाद के माध्यम से इंडियन स्कीमर और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण का सार्थक संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)