भदोही में 10 परिवारों ने डीएम को दिया ज्ञापन:कच्चे मकानों में रहने से हो रही परेशानी, आवास दिलाने की मांग की

Oct 15, 2026 - 16:28
0
भदोही में 10 परिवारों ने डीएम को दिया ज्ञापन:कच्चे मकानों में रहने से हो रही परेशानी, आवास दिलाने की मांग की
औराई विकासखंड के मवैया हरदोई पट्टी गांव के 10 गरीब परिवार गुरुवार दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आवास दिलाने की मांग की। परिवारों ने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनके मकान कच्चे व पुराने हो चुके हैं। पैसों की कमी के कारण वे अपने मकान पक्के नहीं बनवा पा रहे हैं। इन सभी परिवारों के नाम गरीबी सूची और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी लिस्ट में दर्ज हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। कच्चे और पुराने मकानों में रहने से उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं। बरसात के मौसम में मकान गिरने और जान-माल के नुकसान का डर बना रहता है। उन्होंने डीएम से जांच कराकर पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने की अपील की। इस मौके पर नजाकम, हबूबा, मुनव्वर, हसीना, बिट्टू, विकास, बदरुद्दीन, मीता, रुखसार, ननकू समेत कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User