भदोही में 14.596 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार:बिहार से राजस्थान ले जाते समय पुलिस ने पकड़ा, 3 मोबाइल और नकदी भी मिली

Oct 08, 2026 - 08:51
0
भदोही में 14.596 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार:बिहार से राजस्थान ले जाते समय पुलिस ने पकड़ा, 3 मोबाइल और नकदी भी मिली
भदोही की ऊंज पुलिस ने बुधवार शाम करीब 6 बजे चेकिंग के दौरान तीन अंतरराज्जीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, तीनों हाईवे के पास एक होटल में खाना खा रहे थे। इसी दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से कुल 14.596 किलोग्राम अवैध गांजा, तीन एंड्रॉइड मोबाइल और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहन सिंह, अभिनव कुमार सिंह और शैलेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। तीनों बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, सोहन सिंह के पास से 4.076 किलो, अभिनव कुमार सिंह के पास से 4.176 किलो और शैलेंद्र कुमार सिंह के पास से 6.344 किलो गांजा बरामद हुआ। पटना जंक्शन के बाहर अनजान व्यक्ति से ली थी खेप पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पटना जंक्शन के बाहर एक अनजान व्यक्ति से गांजा लेकर आ रहे थे। उन्हें यह खेप अजमेर, राजस्थान पहुंचानी थी। इसके बदले प्रत्येक व्यक्ति को 8 हजार रुपए मिलने थे। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क और गांजा देने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है। होटल में खाना खाते समय पुलिस ने दबोचा पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी हाईवे के पास स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा, तीन एंड्रॉइड मोबाइल और नकदी बरामद हुई। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User