बरेली में ओले के बाद आज भी बारिश के आसार:अगले 48 घंटे बूंदाबांदी-गरज के साथ बदला रहेगा मौसम, फिर निकलेगी धूप

Oct 08, 2026 - 08:51
0
बरेली में ओले के बाद आज भी बारिश के आसार:अगले 48 घंटे बूंदाबांदी-गरज के साथ बदला रहेगा मौसम, फिर निकलेगी धूप
बरेली में बुधवार रात तेज बारिश के साथ करीब एक घंटे तक ओले गिरे। सीबीगंज, परसाखेड़ा, मीरगंज समेत कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। गुरुवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो गया है। आज फिर गरज-चमक के साथ बारिश मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज झोंकेदार हवा की स्थिति बन सकती है। बरेली में सुबह बारिश या बूंदाबांदी के बाद दोपहर में बादल और धूप का मिला-जुला असर रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। शुक्रवार को भी बौछारों का दौर संभव 9 अक्टूबर को भी सुबह बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है। इसके बाद बारिश की संभावना तेजी से कम होने लगेगी। 10 अक्टूबर से मौसम साफ होने लगेगा 10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 30 और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा। आसमान आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना है। 11 अक्टूबर को तापमान 30/22 डिग्री के आसपास रहेगा। 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 31 और 13 अक्टूबर को 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान फिर करीब 30 डिग्री रहने का अनुमान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User